
Raipur : 32 लाख राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा अनाज, जानें कैसे मिलेगा फिर से लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब 32 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने इन हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त (सस्पेंड) कर दिए हैं। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पिछले एक साल से राशन नहीं लिया है और जिनकी KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनके कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

KYC के बाद ही मिलेगा लाभ
सचिव ने कहा कि KYC पूरी करने पर इन हितग्राहियों को दोबारा राशन का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं और 2 करोड़ 73 लाख हितग्राही इस योजना से जुड़े हुए हैं। इनमें से 32 लाख हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से कार्ड का उपयोग नहीं किया, इसलिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। खाद्य विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योग्य हितग्राहियों को KYC अपडेट कराने की जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें फिर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



