March 2, 2026
Gariyaband में बड़ी चोरी : मोबाइल शॉप से 70 महंगे स्मार्टफोन गायब

Gariyaband में बड़ी चोरी : मोबाइल शॉप से 70 महंगे स्मार्टफोन गायब

Oct 14, 2025

गरियाबंद ( : ) मोबाइल शॉप

पर लाखों की चोरी 70 महंगे स्मार्टफोन गायब प्रोफेशनल गैंग पर शक छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने पूरे बाजार और व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है। ओम मोबाइल्स नामक दुकान से चोरों ने करीब 70 महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन चुरा लिए जिनकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना कैसे हुई

पुलिस और दुकान मालिक राकेश अग्रवाल के अनुसार बाजार बंद होने के बाद देर रात चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। आशंका है कि उन्होंने गैस कटर या धारदार औजार का इस्तेमाल किया। दुकान में घुसने के बाद चोर सीधे काउंटर और स्टॉक रैक तक पहुंचे। उन्होंने केवल हाई-एंड स्मार्टफोन मॉडल्स को ही उठाया जबकि सस्ते मॉडल्स को छोड़ दिया।

 

दुकान मालिक का बयान

सोमवार सुबह जब राकेश अग्रवाल दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर आधा खुला है और अंदर रखे सभी महंगे स्मार्टफोन गायब हैं। राकेश ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी दुकान में 3 से 4 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे लेकिन पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि इस बार की चोरी पहले से कहीं बड़ी है और इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix