
Dhamtari पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ और सट्टेबाजों के खिलाफ छापेमारी, 6 पकड़े गए
14 अक्टूबर 2025: धमतरी जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में नकदी सट्टा-पट्टी ताश की गड्डी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जुआरियों और सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: रामसागर तालाब के पास सट्टा खेलते पकड़ा गया आरोपी
सिटी कोतवाली पुलिस ने धमतरी के रामसागर तालाब के पास छापेमारी की जहाँ कमलेश यादव (उम्र 39 वर्ष निवासी रिसाईपारा धमतरी) को अंकों के आधार पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 750 रुपये नकद एक सट्टा-पट्टी और एक डॉट पेन जब्त किया। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अर्जुनी पुलिस की ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई: मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाते पकड़ा गया
थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन के शिव मंदिर कला मंच के पास छापेमारी कर विरेंद्र सागरवंशी (उम्र 40 वर्ष, निवासी मुजगहन) को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी में लिप्त था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन (कीमत 6,000 रुपये) और 5,000 रुपये नकद कुल 11,000 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया। थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 155/25, धारा 7(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- सूर्यकांत धृतलहरे (उम्र 25 वर्ष निवासी देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी)
- ज्वालामुखी (उम्र 45 वर्ष निवासी गातापार, थाना भखारा, जिला धमतरी)
- दुर्गेश कुमार (उम्र 45 वर्ष निवासी गातापार, थाना भखारा, जिला धमतरी)
- दशरूराम निषाद (उम्र 55 वर्ष निवासी गातापार थाना भखारा, जिला धमतरी)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



