
Raipur : धर्मांतरण और चंगाई सभा पर सख्त होगी सरकार, विजय शर्मा ने दिए कड़े कानून के संकेत
रायपुर : मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को इस विषय पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है, जो देश का सबसे सशक्त कानून होगा।

कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
विजय शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा जैसी गतिविधियाँ बंद होनी चाहिए, क्योंकि ये लोगों को भ्रमित करने और गुमराह करने का माध्यम बन गई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के आयोजनों पर सरकार सख्त निगरानी रखेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



