March 2, 2026
गूगल भारत में AI हब पर लगाएगा 15 अरब डॉलर, सुंदर पिचाई  ने पीएम मोदी से की बात

गूगल भारत में AI हब पर लगाएगा 15 अरब डॉलर, सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की बात

Oct 14, 2025

नई दिल्ली। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की। पिचाई के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने पहले एआई हब के लिए अमेरिकी तकनीकी दिग्गज की योजनाओं को साझा किया।

Google भारत में करेगा 15 अरब डॉलर का निवेश, Airtel-Adani Group के साथ मिलकर बनाएगा AI हब | Times Now Navbharat

पांच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश

दरअसल, गूगल ने विशाखापत्नम में एक विशाल डाटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस की घोषणा भी की। बता दें कि सेंटर अमेरिका के बाहर उसका सबसे बड़ा एआई हब होगा और कहा कि वह अगले पांच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा। भारतीय मूल के सीईओ ने इस कदम को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हब गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतर्राष्ट्रीय सब-सी गेटवे और बड़े पैमाने पर ऊर्जा अवसंरचना को एक साथ लाता है। इसके माध्यम से हम अपनी उद्योग-अग्रणी प्रौद्योगिकी को भारत के उद्यमों एवं उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाएंगे जिससे एआई(AI) नवोन्मेषण में तेजी आएगी और देश भर में विकास को गति मिलेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix