
Chhattisgarh: उपसरपंच की पत्नी अवैध शराब बेचते गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से भारी मात्रा में शराब जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम जमगहन (थाना भटगांव) के उपसरपंच की पत्नी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

घर से मिली कच्ची महुआ, देशी और विदेशी शराब
आबकारी विभाग की सरसीवा वृत्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उपसरपंच शिवनंदन कुर्रे और उनकी पत्नी रामेश्वरी कुर्रे अपने मकान में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने छापेमारी करते हुए बोरिंग चौक स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब देशी प्लेन मदिरा और विदेशी बीयर जब्त की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



