
Bilaspur: तोरवा थाना क्षेत्र में जुआखोरी का पर्दाफाश: 6 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देवरीखुर्द मंगल विहार तालाब के पास जुआ खेलते हुए आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 3,750 रुपए बरामद किए गए हैं।

सूचना मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने इलाके में दबिश दी जहां ये जुआरी खेलते हुए पकड़े गए। पकड़े गए जुआरियों में शामिल हैं:
- शिवा तांडी, 27 वर्ष, देवरीखुर्द
- अशोक कुमार देवांगन, 42 वर्ष, देवरीखुर्द हनुमान मंदिर के पास
- जय किशन भोई, 36 वर्ष, मोपका बिलासा डेयरी, थाना सरकंडा
- श्याम श्रीवास उर्फ़ रिंकू, 38 वर्ष, देवरीखुर्द प्राथमिक शाला के पास
- श्याम कौशिक, 23 वर्ष, बरखदान हाई स्कूल के पास
- यशवंत दास, 27 वर्ष, देवरीखुर्द पानी टंकी के पास
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



