March 4, 2026
Jagdalpur: रेलवे कॉलोनी पर फिर मंडराया बुलडोजर का साया, रहवासियों ने पुनर्वास की रखी मांग

Jagdalpur: रेलवे कॉलोनी पर फिर मंडराया बुलडोजर का साया, रहवासियों ने पुनर्वास की रखी मांग

Oct 14, 2025

जगदलपुर। जगदलपुर शहर के संजय गांधी वार्ड स्थित रेलवे कॉलोनी में प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने बस्ती को अतिक्रमण बताते हुए तोड़फोड़ का फरमान जारी किया, जिसके तहत 11 अक्टूबर को 32 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों को बचाने की गुहार लगाने लगे।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और महापौर

मामला बढ़ता देख कांग्रेस पदाधिकारी और महापौर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मांग पर महापौर ने वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम से बातचीत की और दीपावली तक राहत देने का अनुरोध किया। बातचीत के बाद रेलवे प्रशासन ने फिलहाल 20 दिनों की मोहलत देने पर सहमति जताई है।

स्थानीय नेताओं ने दी रेलवे प्रशासन को चेतावनी

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मोहलत समाप्त होने के बाद शेष मकानों को हटाने की तैयारी फिर से शुरू की जाएगी। वहीं प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे दशकों से यहां रह रहे हैं और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई अनुचित है। स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दीपावली के बाद भी रेलवे प्रशासन ने बिना पुनर्वास के तोड़फोड़ की कार्रवाई की, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix