
Bijapur में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों का भारी विस्फोटक जखीरा बरामद
संयुक्त टीम की सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता, पांच प्रेशर आईईडी भी निष्क्रिय
बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। ताड़पाला बेस कैंप से निकली कोबरा 206, सीआरपीएफ 229, 153 और 196 बटालियन के जवानों तथा बीजापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

तलहटी क्षेत्र से मिला विस्फोटक जखीरा
सुरक्षा बलों ने केजीएच तलहटी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान नक्सलियों के ठिकाने से 51 जीवित बीजीएल, एचटी एल्यूमिनियम तार के 100 बंडल, 50 स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण के लिए), बड़ी मात्रा में बिजली के तार, 20 लोहे की चादरें और 40 लोहे की प्लेटें बरामद की गईं।
पांच प्रेशर आईईडी भी मिले, टीम ने किया निष्क्रिय
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच प्रेशर आईईडी भी मिले, जिन्हें बम निरोधक दस्ता द्वारा सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
नक्सली मंसूबों पर लगा रोक
इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता बताया है। समय रहते विस्फोटकों की बरामदगी से नक्सलियों की किसी बड़ी वारदात की साजिश नाकाम हो गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



