
Surajpur: जादुई कलश के नाम पर करोड़ों की ठगी, एसआईटी ने चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्थलगांव। जादुई कलश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जशपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सूरजपुर जिले से अरविंद राठौर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

7 सितंबर को सामने आया था मामला
पत्थलगांव थाना क्षेत्र की निवासी अमृता बाई ने 7 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कुछ लोगों ने उन्हें “जादुई कलश” के नाम पर करोड़ों रुपये का लालच देकर ठगी की थी,
इस तरह रचा गया था ठगी का जाल
शिकायत के अनुसार आरोपी तुरेन्द्र कुमार उर्फ मनीष दिव्य, राजेंद्र दिव्य, प्रकाश धृतलहरे और उपेंद्र सारथी ने महिला को बताया कि कोरबा जिले के मड़वारानी शक्तिपीठ में एक “जादुई कलश” मिला है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई गई।, इसी बहाने उन्होंने भारी रकम ऐंठ ली।
चौथी गिरफ्तारी से खुल सकते हैं और राज
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी अरविंद राठौर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब ठगी में शामिल अन्य लोगों और पैसों के लेनदेन की जाँच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह प्रदेशभर में धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करता था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



