
Bilaspur: युवती से दुष्कर्म करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इलाज के बहाने बढ़ाया सम्पर्क, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बिलासपुर। बिलासपुर की मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी अकोला गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक युवती इलाज के लिए आरोपी के पास गई थी जहां उसने पहले सम्पर्क बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 जनवरी 2024 को किया था पहला दुष्कर्म, कई बार दोहराई वारदात
मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहली बार 5 जनवरी 2024 को युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाई थी।
पत्नी होने की सच्चाई सामने आने पर दर्ज कराई रिपोर्ट
जब युवती को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



