March 4, 2026
Bilaspur: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 14, 2025

पचपेड़ी में कच्ची महुआ शराब जब्त, कोनी में 698 नशीली कैप्सूल और स्विफ्ट कार बरामद

बिलासपुर। जिले में नशे और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पचपेड़ी और कोनी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है।

पचपेड़ी में कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त

पचपेड़ी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और शराब जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

कोनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कसा शिकंजा

वहीं कोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ़ मोहम्मद (24 वर्ष), निवासी महामाया पारा घुटकू, और निशांत गोस्वामी, जो एक दवाई दुकान संचालक है, शामिल हैं।

भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 698 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, एक स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और ₹300 नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹3,14,837 बताई गई है।

तस्करी नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में संज्ञेय अपराध दर्ज कर लिया गया है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

 

मारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix