March 4, 2026
Durg: नंदिनी नगर व धमधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Durg: नंदिनी नगर व धमधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Oct 14, 2025

 

दुर्ग। जिले में चोरी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नंदिनी नगर और थाना धमधा पुलिस की संयुक्त टीम ने एसीसीयू (Anti Crime and Cyber Unit) के सहयोग से एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एल्युमिनियम वायर, सेंटरिंग प्लेट, बोलेरो वाहन, एक ई-रिक्शा और चार मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

राजपुताना कंपनी के गोदाम से चोरी हुई थी 2000 किलो वायर

मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मुरमुंदा से आमेटी रोड स्थित राजपुताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम से करीब 2000 किलोग्राम एल्युमिनियम पावर वायर चोरी कर लिया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305, 317(2), 111 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

संयुक्त टीम ने पकड़े आरोपी

विवेचना के दौरान संदेहियों का पता लगाते हुए पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया —

1. निलेश कुमार दास पिता कलादास, उम्र 30 वर्ष, निवासी शारदा पारा छावनी

2. राजकुमार नगपुरे पिता हेमलाल नगपुरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी शारदा पारा छावनी

3. विजय चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी श्याम नगर छावनी

4. विनोद गुप्ता पिता रामनाथ गुप्ता, उम्र 53 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्ग

5. खिलेश्वरी मांडले पति राजु मांडले, उम्र 40 वर्ष, निवासी कथादुर, जेवरा सिरसा

आरोपियों से बोलेरो वाहन, एक ई-रिक्शा और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

धमधा क्षेत्र में भी की थी चोरी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 6 अक्टूबर को ही थाना धमधा क्षेत्र के संजय डोगरे के निर्माणाधीन मकान से 192 नग सेंटरिंग प्लेट (कीमत ₹65,000) चोरी कर उन्हें इस्लामुद्दीन निवासी जामुल को बेच दिया था।
धमधा पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी का माल इस्लामुद्दीन से बरामद किया है।

  • एल्युमिनियम वायर, सेंटरिंग प्लेट और वाहन जब्त
  • आरोपियों से करीब 10 लाख रुपये का माल बरामद

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix