
Bilaspur: देवरी खुर्द में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार
तोरवा पुलिस की दबिश में पकड़े गए आरोपी, मौके से बरामद हुआ नकद रकम
बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने देवरी खुर्द क्षेत्र में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगल विहार तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तोरवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।

सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, कुछ जुआरी भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरी खुर्द और आसपास के क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है।
जुआ सामग्री और नकद रकम जब्त
मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री और नकद रकम बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



