
बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद
आरपीएफ नागपुर की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध यात्री से सोना-चांदी जब्त
रायपुर/नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मंडल टास्क टीम, नागपुर ने 11 अक्टूबर को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में भारी मात्रा में सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की। कार्रवाई आमगांव और गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई तलाशी
आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक संदिग्ध यात्री बड़ी मात्रा में कीमती धातुएं लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के दौरान यात्री की तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नरेश पंजवानी (55 वर्ष) निवासी श्रीनगर, बम्बा भवन के पास गोंदिया के रूप में हुई।
भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद
आरपीएफ ने संदिग्ध के पास से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए। जब्त किए गए जेवरों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल जब्त माल को आरपीएफ ने नागपुर मंडल कार्यालय में सुरक्षित रखा है और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



