
Pendra में सड़क हादसा : स्कूली छात्रा को बस ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में लिया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक छात्रा को बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बस ने अचानक मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा सड़क पार कर रही थी। तभी पेंड्रा की ओर आ रही एक यात्री बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बस जब्त की
सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच जारी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



