
जशपुर में ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग पर SSP का सर्जिकल स्ट्राइक, 17 सदस्यों पर कार्रवाई
जशपुर।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ नामक गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक जैसी त्वरित कार्यवाही की। यह गैंग मयाली से सटे NH-43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर राहगीरों और खुद की जान को जोखिम में डाल रहा था।
पुलिस ने दबिश देते हुए गैंग के 17 सदस्यों को पकड़ा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल ₹37,000 का चालान काटा गया। इस गैंग में दो नाबालिग भी शामिल पाए गए हैं, जिनके खिलाफ अलग से बाल न्याय प्रणाली के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। जशपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर है।
जशपुर पुलिस का संदेश:
“सड़कें रेसिंग ट्रैक नहीं हैं – सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।”
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



