
Raipur : सीएम साय की मैराथन बैठक में कलेक्टरों को सख्त निर्देश, विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित Collector’s Conference 2025 का पहला दिन लगभग 9 घंटे तक चला, जिसमें राज्यभर के कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस मैराथन बैठक में शासन की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, और जनता से जुड़ी सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई।

सटीक कार्य योजना तैयार करने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को सटीक कार्ययोजना तैयार करने और तय समयसीमा में लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में होना चाहिए और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, राजस्व, सड़क, और कृषि से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं की प्रगति पर हर महीने समीक्षा होगी और सुस्त रवैया अपनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन का दूसरा दिन विभागवार प्रेजेंटेशन और भविष्य की रणनीति पर केंद्रित रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



