
व्यापम परीक्षा में जमकर हंगामा: समय से पहले की गई गेट बंद , कई छात्र बिना परीक्षा दिए लौटे
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित वार्ड बॉय और आया भर्ती परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही कमला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

13 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था परीक्षा आयोजित
जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन कमला कॉलेज सेंटर में परीक्षार्थियों ने दावा किया कि उन्हें निर्धारित समय से पहले आने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। कई छात्रों को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं मिली, जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई।
परीक्षार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस केंद्र में हुई अनियमितताओं की जांच की जाए और उन्हें उचित समय पर परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाए। इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है और छात्रों में रोष व्याप्त है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



