
Dhamtari: पुलिस ने किया अवैध पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशीन और 14 लाख का सामान जब्त
धमतरी। एसपी के निर्देशन में थाना रूद्री प्रभारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम शकरवारा स्थित एक अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी प्रहलाद उर्फ पहलू मूलवानी (49 वर्ष), पिता हरजस मूलवानी, निवासी सिहावा चौक, धमतरी के गोदाम मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान पाया गया कि आरोपी अवैध रूप से “आशिकी” नामक पान मसाला का निर्माण और भंडारण कर रहा था। पुलिस ने मौके से सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



