
Korba में सनसनीखेज वारदात: शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी
पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
कोरबा: जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, संतराम यादव, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था, अपनी पत्नी के साथ आए दिन पारिवारिक विवादों को लेकर झगड़ा करता था। शनिवार की शाम करीब 6 बजे, शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके कुछ समय बाद, संतराम ने खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पसान थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शवों को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या और आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पारिवारिक विवाद को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



