
नक्सली मंसूबे ध्वस्त! सुरक्षा बलों ने बरामद किया 10 किलो का विस्फोटक, मौके पर किया नष्ट
धमतरी। नगरी थाना क्षेत्र के फरसिया–चंदनबाहरा मार्ग पर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है. डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और बीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो का कमांड टिफिन आईईडी बम बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया.

मौके पर किया निष्क्रिय
जानकारी के अनुसार, एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान सुरक्षा बलों को सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जांच में वह शक्तिशाली आईईडी बम निकला, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था. बीडीएस टीम ने सतर्कता बरतते हुए बम को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
एसपी सूरज सिंह परिहार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



