March 4, 2026
Raipur : त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिली राहत, स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे बढ़े

Raipur : त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिली राहत, स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे बढ़े

Oct 10, 2025

रायपुर. रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08865/08866) के परिचालन को 2 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तारित किया है. पहले 5 फेरों के लिए शुरू की गई यह ट्रेन अब 13 व 20 अक्टूबर (सोमवार) को इतवारी से और 14 व 21 अक्टूबर (मंगलवार) को शालीमार से चलेगी.
Mumbai-Raxaul Special Trains: Indian Railways announces 36 special trains  between Mumbai and Raxaul in Bihar | TimesTravel

जानिए पूरी डिटेल्स

गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया (19:00), डोंगरगढ़ (20:08), राजनांदगांव (20:35), दुर्ग (21:40), रायपुर (22:25), भाटापारा (23:20), बिलासपुर (00:35), चांपा (01:35), रायगढ़ (02:32), झारसुगुड़ा (04:05), राउरकेला (05:40), चक्रधरपुर (07:15), टाटानगर (08:00), खड़गपुर (10:45), और सांतरागाछी (13:00) होते हुए 14:00 बजे शालीमार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से 18:00 बजे रवाना होकर सांतरागाछी (18:13), खड़गपुर (19:35), टाटानगर (22:15), चक्रधरपुर (23:15), राउरकेला (00:50), झारसुगुड़ा (02:58), रायगढ़ (03:51), चांपा (05:15), बिलासपुर (07:25), भाटापारा (08:14), रायपुर (09:20), दुर्ग (11:10), राजनांदगांव (11:36), डोंगरगढ़ (12:04), और गोंदिया (13:15) होते हुए 15:35 बजे इतवारी पहुंचेगी.

इस ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें 2 SLR, 5 सामान्य, 10 स्लीपर, 2 AC-III, और 1 AC-II शामिल हैं. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा. यह कदम दीपावली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है.

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix