March 4, 2026
Kawardha: BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कवर्धा दौरे पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Kawardha: BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कवर्धा दौरे पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Oct 10, 2025

कवर्धा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आज पहली बार कवर्धा पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा उनके स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहा था, लेकिन राजनीतिक माहौल गरमा गया जब राहुल टिकरिया के कवर्धा पहुंचने से पहले ही ठाठ होटल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई, जब राहुल टिकरिया के काफिले में शामिल कुछ भाजपा कार्यकर्ता अचानक वाहन से उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझ पड़े।

राहुल टिकरिया ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं

वहीं राहुल टिकरिया ने इस पूरे मामले से खुद को अनजान बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि कांग्रेस ने कब काला झंडा दिखाया और कब मारपीट हुई। इस घटना की पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायतों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली थाने में अड़े हुए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix