
Raipur News: अस्पताल में युवक का हंगामा …बाइक से रैंप पर चढ़कर तोड़ा कांच का दरवाजा, FIR दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात एक युवक ने जमकर हंगामा मचा दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी बाइक अस्पताल के रैंप पर चढ़ा दी और कांच का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने समय रहते उसे रोक लिया।
जानकारी के अनुसार , युवक पहले अस्पताल के अंदर पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने स्टील की चेयर उठाकर फेंक दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां आरोपी को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. अब आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक स्टील की चेयर फेंकते हुए और बाईक अस्पताल में चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



