
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं.

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने का है। मुख्यमंत्री साय पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं और इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। राज्य में गाय को लेकर भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अन्य एजेंडों में सामाजिक कल्याण, कृषि, शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं। कैबिनेट बैठक के निर्णयों का राज्य की जनता और विभिन्न समुदायों पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। बैठक के बाद अधिकारिक घोषणा की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



