March 4, 2026
Gaurela-Pendra-Marwahi: लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, अवैध रिपेयरिंग में फंसी हमसफर एक्सप्रेस

Gaurela-Pendra-Marwahi: लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, अवैध रिपेयरिंग में फंसी हमसफर एक्सप्रेस

Oct 10, 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22867) उस समय दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई, जब वह बिना किसी आधिकारिक अनुमति के चल रहे ट्रैक रिपेयरिंग कार्य वाले हिस्से पर पहुंच गई। यह घटना पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन और हर्री-वेंकटनगर स्टेशन के बीच हुई।

रेलवे ट्रैक पर चल रहा था मरम्मत का काम

मिली जानकारी के अनुसार अप लाइन के किलोमीटर नंबर 828/11-13 के बीच यह अवैध रिपेयरिंग कार्य रेलवे कर्मचारी जवाहर लाल (मेट के पद पर तैनात) की देखरेख में हो रहा था. जवाहर लाल ने अपने साथ 9 मजदूरों को लगाया था, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए कोई कार्यादेश जारी नहीं किया गया था. हमसफर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने आनन-फानन में ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, जिससे गंभीर दुर्घटना टल गई. ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान पर बन आई थी.

9 मजदूर गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की. जवाहर लाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वहीं, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) पेंड्रारोड ने 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया. जांच में पता चला कि यह कार्य पूरी तरह अनधिकृत था, जो रेलवे सुरक्षा के लिए गंभीर उल्लंघन है.

 

Hazrat Nizamuddin - Durg Humsafar Express/22868 News - Railway Enquiry

रेलवे अधिकारियों में हड़कंप

बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन ने रिपेयरिंग के दौरान लगे जैक से हल्की टक्कर मारी। इससे इंजन को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया और ट्रैक की जांच की गई। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और निरीक्षण टीम पहुंची। ट्रैक में किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी तो नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix