March 4, 2026
Balod: दशहरा की रात खून से सनी, गहनों-पैसों के लिए कोटवारिन की हत्या करने वाले गिरफ्तार

Balod: दशहरा की रात खून से सनी, गहनों-पैसों के लिए कोटवारिन की हत्या करने वाले गिरफ्तार

Oct 10, 2025

बालोद। देवरी थाना अंतर्गत ग्राम रानीतराई में कोटवारिन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में गांव के ही दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

चोरी की वारदात से घुसे थे घर

जानकारी के अनुसार, दशहरा की रात को घर में कोटवारिन देवबती महार (65 साल) के अकेली रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी महेन्द्र साहू पिता मेमलाल साहू और महेन्द्र कुमार साहू पिता मेघनाथ साहू ने चोरी की नीयत से दरवाजा खटखटाया. कोतवालीन के दरवाजा खोलते ही उसे धक्का देते हुए पीछे से जाकर गला और मुंह को दबाकर हत्या कर दी.

24 हजार रुपए नगद लेकर फरार

आरोपियों ने मृतका के पहने हुए गहनों को उतारने के बाद हाथ में पहनी चांदी की ऐठी को निकालने में नाकाम होने पर हंसिया से उसकी कलाई को काटकर आभूषण निकाल लिया. इसके साथ घर में रखे लगभग 24 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गया. दो दिन तक जब कोटवारिन गांव में नजर नहीं आई, तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो घर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की. इनमें से दो आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया. आरोपियों के पास से मृतका के गहने और नगद बरामद किया गया है. मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix