March 2, 2026
Gariaband: धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़ा खेल, ओडिशा से लाया गया धान हो रहा अवैध स्टॉक

Gariaband: धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़ा खेल, ओडिशा से लाया गया धान हो रहा अवैध स्टॉक

Oct 10, 2025

गरियाबंद। धान खरीदी शुरू होने से पहले ओडिसा की सीमा से लगे क्षेत्रों में बिचौलिए फिर सक्रिय हो गए हैं. हमेशा की तरह ओडिसा से धान लाकर समर्थन मूल्य में खपाने के लिए अवैध भंडारण शुरू कर दिया है. बिचौलियों की सक्रियता देखते हुए अब प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. बीती रात देवभोग तहसीलदार ने ओडिसा नवरंगपुर जिले की सीमा से 400 बोरा से ज्यादा मात्रा में धान भर कर आ रहे ओडिसा पासिंग ट्रक को जप्त कर लिया है. सूचना मिली थी कि यह ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाके में धान डंप कर रहा है. पकड़े जाने पर ट्रक चालक कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सका.
Gariaband: धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़ा खेल, ओडिशा से लाया गया धान हो रहा अवैध स्टॉक

दरअसल, इलाके के कृषि रकबे में प्रति एकड़ अधिकतम 10 से 12 क्विंटल धान की पैदावारी होती है, जबकि सरकार 20 क्विंटल तक खरीदी करती है. अंतर की मात्रा को भरपाई करने के लिए किसान ओडिसा से लाते हैं. ओडिसा में धान की दोनों सीजन में बंफर पैदावारी होती है, ऐसे में कम कीमत में लाकर बिचौलिए भी जमकर मुनाफाखोरी करते हैं.

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix