
CG Weather :अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जताई आशंका
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी है. ऐसे में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. वहीं अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में सिस्टम कमजोर पड़ेगा और मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधि में कमी हो सकती है. रायपुर में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है.
सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुज़र रही है. दक्षिण ओडिशा से तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है. वहीं कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



