March 2, 2026
Raipur: आज होगी साय सरकार की कैबिनेट बैठक, गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने पर लग सकती है मुहर

Raipur: आज होगी साय सरकार की कैबिनेट बैठक, गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने पर लग सकती है मुहर

Oct 10, 2025

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा यह माना जा रहा है कि गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने पर फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय इस दिशा में कदम बढ़ाने के संकेत पहले ही दे चुके हैं।
CM Sai Cabinet Meeting: आज होगी साय सरकार की कैबिनेट बैठक, गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने पर लग सकती है मुहर

लंबे समय से गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग

गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न संगठन लंबे समय से गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया था। साय सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने का ऐलान कर चर्चा को और तेज कर दिया है।
CM Sai Cabinet Meeting: आज होगी साय सरकार की कैबिनेट बैठक, गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने पर लग सकती है मुहर

इन मुद्दों पर भी चर्चा संभव

हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने राजधानी रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा के दौरान मंच से यह मांग रखी थी कि गाय को छत्तीसगढ़ की राजमाता घोषित किया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने भी बयान दिया था कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। वहीं आज की कैबिनेट बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों, धान खरीदी और स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix