March 3, 2026
मवेशी तस्करी पर छुरिया पुलिस की सख्त कार्रवाई: महिंद्रा पिकअप सहित 4 मवेशी जप्त

मवेशी तस्करी पर छुरिया पुलिस की सख्त कार्रवाई: महिंद्रा पिकअप सहित 4 मवेशी जप्त

Oct 9, 2025

01 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
छुरिया पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मवेशियों को बुचड़खाने ले जा रहे एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी वाहन मालिक/चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

कार्रवाई का विवरण
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में छुरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। दिनांक 09.10.2025 की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन मवेशियों को अवैध रूप से महाराष्ट्र के ककोड़ी गांव की ओर बुचड़खाने ले जा रहा है।

रणनीति के साथ पकड़ा गया वाहन
छुरिया पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भकुर्रा के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक ने भागने की कोशिश की और वाहन को सड़क किनारे नाली में फंसा दिया। मौका पाकर चालक रात के अंधेरे में फरार हो गया, लेकिन वाहन में मौजूद हेल्पर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन में 04 मवेशी क्रूरता पूर्वक ठूंसे हुए पाए गए, जिन्हें बिना चारा-पानी के बुचड़खाने ले जाया जा रहा था।

जप्त सामग्री और गिरफ्तारी
पुलिस ने वाहन से 04 मवेशी (कीमत लगभग 11,000 रुपये) और महिंद्रा पिकअप वाहन (कीमत लगभग 4,00,000 रुपये), कुल मिलाकर 4,11,000 रुपये की संपत्ति जप्त की। पकड़े गए आरोपी संदीप जब्बार मरई, पिता जब्बार मरई, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ककोड़ी, थाना चिचगढ़, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ थाना छुरिया में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। फरार वाहन मालिक/चालक और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में छुरिया पुलिस सक्रिय है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix