March 2, 2026
Raipur : डंगनिया में चोरी की बड़ी वारदात, कपडे दुकान से 80 हजार कैश और मोबाइल पार

Raipur : डंगनिया में चोरी की बड़ी वारदात, कपडे दुकान से 80 हजार कैश और मोबाइल पार

Oct 9, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने इलाके की एक कपड़ों की दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 80 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और कई कीमती गिफ्ट आइटम्स पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो अज्ञात युवक दुकान के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, डंगनिया स्थित कपड़ों की दुकान का मालिक रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले की जांच करने पर पता चला कि करीब 80 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

दुकान मालिक ने तुरंत डीडी नगर पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक यूनिट के साथ जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के ताले को तोड़ते हैं और अंदर घुसकर गल्ले में रखे पैसे और अन्य कीमती सामान चुरा लेते हैं। पूरी वारदात महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। इसके बाद दोनों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix