March 4, 2026
Raigarh: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज का महाआंदोलन, किया चक्काजाम

Raigarh: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज का महाआंदोलन, किया चक्काजाम

Oct 9, 2025

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज सुबह से छाल क्षेत्र के खेदापाली चौक में चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन में आधे दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण शामिल हुए हैं।

मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

समाज के लोगों ने 29 सितंबर को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगे 8 अक्टूबर तक पूरी नहीं की गई तो 9 अक्टूबर को चक्काजाम किया जाएगा। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीण आज सड़क पर उतर आए।

ग्रामीणों की 5 मांगे

छाल क्षेत्र एक लंबे अरसे से हाथी प्रभावित इलाका रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते हाथी से जनहानि के अलावा फसल नुकसान से गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं। उनकी मांग है कि किसानों को फसल नुकसान के एवज में उचित मुआवजा दिया जाए।

धूल चैक बांधापाली से नवापारा तक 03 किलोमीटर तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी चुकी है, तत्काल उसका निर्माण किया जाए।

खरसिया-पत्थलगांव मुख्य मार्ग ऐडु पुल से छाल हाटी धरमजयगढ़ तक सड़क मरम्मत किया जाए।

छाल-गड़ईबहरी की सीमा से लगे विदेशी शराब दुकान को विस्थापन किया जाए।

पुरूंगा में कोल माईन्स को तत्काल निरस्त की जाए।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix