
CG NEWS: निर्वाचन आयोग की सख्ती, 11 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को भेजा नोटिस
रायपुर। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में सक्रिय लेकिन निष्क्रिय पड़ी 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों पर शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी किया है। इन दलों ने न तो किसी चुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं और न ही अपनी वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दल कर छूट जैसे लाभ ले रहे हैं लेकिन चुनावी गतिविधियों से दूर हैं। ऐसे दलों को अयोग्य घोषित करने की तैयारी की जा रही है। यह कदम राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ और सक्रिय बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है।
नोटिस पाने वाली पार्टी
धूम सेना (पुरानी बस्ती, रायपुर)
छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी
हमर राज पार्टी
आजादी का अंतिम आंदोलन
भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी
समाजवादी स्वाभिमान मंच
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



