March 3, 2026
Dhamtari: अपहरण और मारपीट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari: अपहरण और मारपीट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Oct 9, 2025

धमतरी। नाबालिग के अपहरण फिर मारपीट के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है, चौकी बिरेझर ने नाबालिग बालक के अपहरण एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी मोतीलाल बघेल उर्फ बल्ला (24 वर्ष) और सागर कुमार बघेल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पटेवा रायपुर को गिरफ्तार किया है।

न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजे गए आरोपी

7 तारीख रात्रि को आरोपियों ने ग्राम संकरी निवासी नाबालिग बालक का इको वाहन क्रमांक CG04-QH-2857 से अपहरण कर लोहे के चूड़ा से मारपीट की थी। बाद में बालक को अगले दिन संकरी पुल के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम गोजी क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त इको वाहन व लोहे का चूड़ा जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ख), 115(2), 137(2), 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix