
Raipur : नर्स की हत्या से हड़कंप, घर में मिली खून से सनी लाश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की हत्या ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। एक मकान के कमरे में युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
घटना ने उड़ाई नींद
शहर के टिकरापारा क्षेत्र में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। प्रियंका दास का शव उनके ही घर के एक कमरे में मिला, जहां चारों ओर खून बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रियंका के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि हत्या के कारणों और संदिग्धों का पता लगाया जा सके
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



