
Ambikapur जेल में हंगामा: कैदी ने सैनिटाइजर पीकर की आत्महत्या की कोशिश
9 अक्टूबर 2025,
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: की जेलों में कैदियों से अवैध वसूली और प्रताड़ना के आरोपों की एक और गंभीर घटना सामने आई है। उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल अधिकारियों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। यह मामला सारंगढ़ उप-जेल के बाद दूसरा बड़ा उदाहरण है, जहां जेल प्रशासन पर कैदियों से रिश्वत मांगने और उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। कैदी की पत्नी ने अंबिकापुर जेल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रुपए न देने पर उनके पति को जातिगत गालियां दी जाती हैं, मारपीट की जाती है और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।

घटना का विस्तृत विवरण
बिलासपुर के मस्तूरी निवासी रमेश कांत, जो हत्या के मामले में धारा 302, 324 और 34 के तहत उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, अंबिकापुर जेल में बंद थे। कुछ दिन पहले उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 8 अक्टूबर को वे अस्पताल से फरार हो गए। उनकी पत्नी अमरिका बाई का दावा है कि जेल अधिकारियों की लगातार रिश्वत की मांग और प्रताड़ना से तंग आकर रमेश कांत भागकर बिलासपुर आ गए।

8अक्टूबर को रमेश कांत ने बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोपहर 2 बजे उन्हें बिलासपुर जेल में दाखिल कराया। पूछताछ के दौरान उनके फरार होने और अंबिकापुर के मणिपुर थाने में दर्ज एफआईआर की जानकारी मिली। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। रात होने पर उन्हें वापस सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। जेल प्रहरी उन्हें थाने छोड़कर चले गए, लेकिन पुलिस ने जेल में दाखिल दिखाने के कारण उन्हें थाने में रखने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप, रमेश कांत थाने के बाहर देर रात तक भटकते रहे। बाद में किसी ने उनकी पत्नी को सूचना दी, जो उन्हें घर ले गईं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



