
Balodabazar में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 144 लीटर अवैध गोवा व्हिस्की जब्त, एक गिरफ्तार
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने ग्राम जुड़ा में छापेमारी कर 144 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब (गोवा व्हिस्की) जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी में क्या मिला?
आबकारी विभाग की वृत्त लवन की टीम ने ग्राम जुड़ा में दबिश दी। इस दौरान 800 पाव (144 बल्क लीटर) नॉन-ड्यूटी पेड गोवा व्हिस्की जब्त की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 96 हजार रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
छापेमारी के दौरान ग्राम जुड़ा निवासी परमेश्वर खूंटे को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2), 59(क) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



