
Raipur: बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, जनता में आक्रोश
खरोरा में बलात्कार के मामले में पुलिस पर सवाल
रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में खरोरा पुलिस ने आरोपी सेठ नामी को गिरफ्तार तो किया, लेकिन उसे हथकड़ी लगाने से पहले ही कथित तौर पर नेताओं के दबाव में आकर छोड़ दिया। अब पुलिस आरोपी को फरार बताकर उसकी तलाश कर रही है।

आरोपी के रसूख का दबाव
जानकारी के अनुसार, सेठ नामी एक जाना-माना व्यवसायी है। पुलिस द्वारा उसे छोड़े जाने की घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है, और किसी भी समय बड़ा आंदोलन शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



