March 2, 2026
Raipur: खमतराई में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raipur: खमतराई में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Oct 8, 2025

खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुमीत निषाद के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और 16 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 2,15,000 रुपये बताया गया है।

चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमीत निषाद मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका उपयोग करता था। यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की यह हरकतें लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को बढ़ावा दे रही थीं।कायत के बाद शुरू हुई जांच
घटना का विवरण कुछ इस प्रकार है कि प्रार्थी बलराम दास वैष्णव, निवासी शिव दुर्गा मंदिर के पास, विधानसभा रोड, सड्डू, रायपुर ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 जून 2025 को रात 9:15 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल फैशन प्रो (क्रमांक सीजी 04 एलजेड-9371) लेकर भनपुरी मेन रोड स्थित शराब दुकान गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे अपराध क्रमांक 709/2025 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
खमतराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर सुमीत निषाद को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद किए।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix