
Bilaspur में निगरानी बदमाशों का आतंक: सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियां, शहर में दहशत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर इन दिनों निगरानी बदमाशों के आतंक से थर्राई हुई है। शहर की सड़कों से लेकर अब सोशल मीडिया तक, बदमाशों की दबंगई खुलेआम देखने को मिल रही है। निगरानी बदमाश न केवल सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं, बल्कि इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देकर शहर में दहशत फैला रहे हैं। इन बदमाशों की गुंडागर्दी के वीडियो और स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,

इंस्टाग्राम पर लाइव धमकियां
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर का कुख्यात निगरानी बदमाश नितेश उर्फ मेडी, जो लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल है, ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो में शहर के ही एक अन्य युवक शिवम को खुलेआम धमकी दी है। नितेश ने इस वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शिवम को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि बदमाश इतनी बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।
शिवम का जवाबी हमला
दूसरी ओर, शिवम भी पीछे नहीं रहा। उसने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बंदूक के साथ नजर आया और नितेश को जवाबी धमकी दी। इस वीडियो में शिवम ने न केवल नितेश को चुनौती दी, बल्कि अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही इस जंग ने शहर में सनसनी मचा दी है। इन वीडियो और स्टोरी की वायरल होने की वजह से लोग अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



