March 2, 2026
Dhamtari: मगरलोड नाबालिग सुसाइड मामले में 5 गिरफ्तार, बजरंग दल ने किया बंद का आह्वान

Dhamtari: मगरलोड नाबालिग सुसाइड मामले में 5 गिरफ्तार, बजरंग दल ने किया बंद का आह्वान

Oct 7, 2025

धमतरी। मगरलोड में एक नाबालिग के सुसाइड मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने आज बंद का आह्वान किया था। बता दें कि रावण दहन कार्यक्रम के बाद हुए एक मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक मुस्लिम नाबालिग लड़के ने डर और सदमे में आकर आत्महत्या कर ली।

मामूली विवाद ने लिया विकराल रूप
जानकारी के अनुसार, रावण दहन कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक भीड़ ने नाबालिग मुस्लिम लड़के का पीछा किया और उसे उसके घर तक दौड़ाया। आरोप है कि भीड़ ने न केवल लड़के के साथ मारपीट की, बल्कि उसके घर में घुसकर उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ भी की। इस घटना से आहत और डर के मारे नाबालिग ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट, छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix