March 2, 2026
Dhamtari में दर्दनाक दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने ली एक की जान

Dhamtari में दर्दनाक दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने ली एक की जान

Oct 7, 2025

भटगांव रोड हादसा: नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालक ने कई लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायलधमतरी। जिले के भटगांव रोड पर सोमवार शाम को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में तेज रफ्तार से ईको वैन चला रहे चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना का विवरण6 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, ग्राम भटगांव स्थित “दीदी की रसोई” के सामने यह हादसा हुआ। क्रमांक CG-04-HC-0364 वाली ईको वैन का चालक सूर्यदेव अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी ग्राम खुंदनी, थाना गुरूर, जिला बालोद, नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था।

इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति कांशीराम साहू (पिता – धमकराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पेरवानी, जिला बालोद) को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद कांशीराम साहू वाहन में फँस गए, लेकिन चालक ने वाहन रोका नहीं और उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, तब जाकर चालक ने भागने की कोशिश की। भागते समय उसने भटगांव चौक से गोकुलपुर मार्ग की ओर जाते हुए देवांगन वस्त्रालय के पास उपस्थित जीवनलाल चंद्राकर (53 वर्ष) को और आगे केराबाड़ी के पास सायकल सवार घनश्याम नेताम को भी ठोकर मार दी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix