March 2, 2026
पिता से पैसे के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश

पिता से पैसे के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Oct 7, 2025

1 अक्टूबर को संजय ने अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर बताया वह घर आ रहा है। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला, जिससे घर वाले घबरा गए। पिता उसे खोजते हुए बिलासपुर आ गए। जहां किराए के मकान में ताला बंद मिला।

 

बेटा बोला- 8-10 युवकों ने किया अगवा

युवक 3 दिन से लापता था। रविवार (5 अक्टूबर) को उसने अपने पिता को फोन किया। कहा 8-10 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया है। फिर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा। बेटे का कॉल और अपहरण की जानकारी मिलते ही घबराए पिता भागते हुए बिलासपुर पहुंच। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

हालांकि, शुरूआती जांच में ही पुलिस को युवक के अपहरण की कहानी झूठी लग रही थी। लेकिन, एहतियातन पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन, युवक का लोकेशन लगातार बदल रहा था।

रविवार को पुलिस की टीम रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंची। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिला। वो लगातार लोकेशन बदल रहा था। इस बीच सोमवार को पुलिस को पता चला कि युवक मध्यप्रदेश के कटनी पहुंच गया है। लिहाजा, एक टीम को कटनी के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान शाम को पता चला कि युवक फिर लौट रहा है। तब टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया।

 

 


दोस्तों से मांगे पैसे, नहीं मिला तो लौटा युवक

CSP निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के मोबाइल की तकनीकी जांच की, तब पता चला कि वो अपने दोस्त और परिचितों से बात कर रहा है। लिहाजा, पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। पता चला कि अपहृत युवक संजय उनसे पैसे मांग रहा था। वहीं, पुलिस ने युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती को भी पकड़ कर पूछताछ की।

तब पता चला कि युवक के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। जिस कारण उसे वापस लौटना पड़ा। जैसे ही युवक के ट्रेन से पेंड्रा पहुंचने की खबर मिली, पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर बिलासपुर आ गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix