March 2, 2026
Ambikapur में सड़क हादसे में घायल युवक की एंबुलेंस न मिलने से मौत

Ambikapur में सड़क हादसे में घायल युवक की एंबुलेंस न मिलने से मौत

Oct 7, 2025

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना ने मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे का विवरण

बलरामपुर जिले के ग्राम ककना के मदेश्वरपुर निवासी 34 वर्षीय गुड्डू कोरवा और उनका साथी बजल साय 4 अक्टूबर को ग्राम घटगांव गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक ग्राम सिधमा के पास मिट्टी और मुरम के ढेर में चढ़ गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।

एंबुलेंस की लापरवाही से हुई मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने गुड्डू को रायपुर रेफर कर दिया, जहां बेहतर इलाज संभव था। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। लगभग 20 घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण गुड्डू कोरवा की मौत हो गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix