
Chhattisgarh में नवंबर 2025 से धान खरीदी अभियान शुरू
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है, जिसमें किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हर क्विंटल ₹3100 के हिसाब से दिया जाएगा। इस बार सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का अनुमान है।

किसानों को ऑनलाइन माध्यम से टोकन जारी किए जाएंगे, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। पहली प्राथमिकता छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगी, जिनके पास 2 से 10 एकड़ तक जमीन है। इस नई व्यवस्था में धान खरीद केंद्रों पर बारदाने की कमी जैसे मुद्दों को देखते हुए सुधार किए गए हैं, और किसानों को इस दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

इसके अलावा ऊपर से धान उपार्जन नीति एवं कस्टम मिलिंग नीति भी बनने वाली हैं, जिनका कैबिनेट से शीघ्र अनुमोदन होगा। सरकार सोसाइटियों को भी बोनस देगी एवं मिलर्स को 15 दिन की राहत प्रदान करेगी, जिससे धान खरीदी को सुचारु और तेज़ी से किया जा सके। तुहर ऐप के माध्यम से टोकन वितरण के कारण किसानों को लाइन में खड़ा होने से बचाया जाएगा और खरीदी की प्रक्रिया डिजिटल होगी।यह सारी तैयारियां कृषि मंत्री राम विचार नेताम और संबंधित विभाग ने की हैं ताकि किसानों को बेहतर सेवा और त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। पिछली बार केंद्र सरकार के मुकाबले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य अधिक रखा गया है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ होगा। इस योजना से खेती को लाभदायक बनाया जाना है और प्रदेश के धान उत्पादन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



