
Balrampur में चेक-पोस्ट पर बदमाशों का हमला,
बलरामपुर में 6 अक्टूबर 2025 को चेक-पोस्ट ऑफिस में बदमाशों ने हमला किया, जिसमें सब इंस्पेक्टर सिधार्थ पटेल और उनके निजी ड्राइवर ओम प्रकाश राजवाड़े को गंभीर चोटें आईं। मामले के अनुसार, 7-8 आरोपियों ने लोहे के कड़े से हमला किया और गाली-गलौच की। आरोपियों में चंदन यादव, कैलाश यादव, उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव तथा अन्य 5 लोग शामिल थे, जो पुरानी रंजिश के चलते विवाद कर चेक-पोस्ट परिसर में घुसे और मारपीट की।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कैलाश यादव (42 वर्ष), उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव (25 वर्ष), और रंजन रवि (32 वर्ष) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।यह विवाद 1 जनवरी 2025 को हुए एक पूर्व विवाद से जुड़ा है, जिसमें चंदन यादव ने तेज गति से पिकअप को बेरिकेट पर चढ़ा दिया था, जिससे विवाद भड़क गया था। पिछले कुछ महीनों तक मामला शांत था, लेकिन पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने फिर से हिंसक रूप ले लिया।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और बदमाशों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। बसंतपुर पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसे अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



