March 3, 2026
Raipur में तलवारबाज बदमाश का आतंक! Police पर हमला

Raipur में तलवारबाज बदमाश का आतंक! Police पर हमला

Oct 6, 2025

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला कर दिया। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा गांव की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक तलवार लेकर दहशत फैला रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी साहिल कुर्रे ने पुलिसकर्मी टेकराम साहू पर तलवार से हमला कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

.पुलिस की तुरंत कार्रवाई में, आरोपी युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वह लंबे समय से इलाके में गुंडागर्दी करने और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से तलवार भी बरामद की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि साहिल कुर्रे तलवार लेकर पुलिसकर्मी को धमका रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना के मद्देनजर, क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है। नवरात्रि जैसे त्योहारों को देखते हुए, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix