
Durg: नौकरी के नाम पर 8 बेरोजगारों से 22 लाख की ठगी, नेता समेत 4 गिरफ्तार
फर्जी लेटर भेजकर युवाओं को दिया झांसा, पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्ग। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 बेरोजगार युवाओं से 22 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घोटाले का मुख्य आरोपी एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया जा रहा है। आरोपी ने अपनी पहुंच का रौब दिखाकर युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच दिया और उनसे मोटी रकम ऐंठ ली। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने नेता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाट्सएप पर भेजे फर्जी लेटर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को ठगा। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे, जिससे युवाओं का भरोसा जीता गया। ठगी का शिकार हुए युवाओं ने जब नौकरी नहीं मिलने पर शिकायत की, तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलगांव थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और चार आरोपियों, जिनमें एक स्थानीय नेता भी शामिल है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से फर्जी दस्तावेज और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के जाल में और कितने लोग फंसे हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



